Search
Close this search box.

बंजार विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार दौलत भारती का 58 वर्ष की आयु में निधन

कुल्लू अपडेट ,बंजार विधानसभा क्षेत्र की तीर्थन घाटी के वरिष्ठ पत्रकार, पर्यावरण प्रेमी एवं लेखक श्री दौलत भारती जी का आज प्रातः उनके घर तीर्थन भवन शराई में निधन हो गया है। इन्होंने 58 वर्ष की आयु के पड़ाव में जीवन की अंतिम सांस ली है। यह कुछ महीनों से काफी बीमार चल रहे थे और पीजीआई चंडीगढ़ से इनका इलाज चला था। आज हमने एक कलम के योद्धा को खो दिया है जो हमारे दिलों में रहते थे और आगे भी रहेंगे। मैंने व्यक्तिगत रूप से अपने गुरु अपने मार्गदर्शक और एक महान इंसान को खो दिया है। उनके आकस्मिक निधन से समूची तीर्थन और बंजार घाटी में शोक की लहर छाई है। सोशल मीडिया पर बहुत दौलत भारती जी के निधन पर सामाजिक राजनीतिक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उनके निधन से समाज एवं पत्रकारिता जगत को अपूर्णिया क्षति पहुंची है। उल्लेखनीय है कि श्री दौलत भारती जी ने करीब दो दशक तक प्रिंट हुआ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत में अपनी सेवाएं दी है। इन्होंने कई दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य पत्र पत्रिकाओं में कार्य किया है। यह बहुत ही सरल एवं मृदु भाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। दौलत भारती पत्रकारिता के साथ-साथ एक अच्छे लेखक पर्यावरणविद एवं विश्लेषक भी रहे हैं। लेखन और पेंटिंग में उनकी बेहद रूचि थी। इन्होने सरकारी नौकरी को छोड़कर कई वर्षो तक पत्रकारिता के तौर पर समाज सेवा की है। परमात्मा इस दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति दे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज