Search
Close this search box.

डुंखरा में पंजाब के दो युवक 14 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं है। मणिकर्ण घाटी में जरी के समीप डुंखरा में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने डुंखरा में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। शक के आधार पर आरोपी हरविंद्र सिंह, निवासी शेरपुर सोडियां, संगरूर पंजाब और दलविंद्र, निवासी खेरी जत्था, संगरूर, पंजाब के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। एसपी डॉ, कार्तिकेेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि दोनों इसे कहां लेकर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। सिंथेटिक ड्रग्स से युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज