Search
Close this search box.

सहकार संघ के कार्यों में अड़चन डालने वाले तीनों अधिकारियों का किया जाये तबादला : सत्यप्रकाश ठाकुर

कुल्लू अपडेट , जिला सहकार संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर ने सहकारिता विभाग के तीन अधिकारियों पर संघ के कार्यों में अड़चन डालने के आरोप लगाए हैं। बुधवार को सरवरी स्थित जिला सहकार संघ भवन में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू का सहकारी संघ देश का नंबर वन सहकारी संघ है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों का कार्य सोसायटी का सहयोग करना होता है लेकिन कुछ अधिकारी सहकारिता आंदोलन को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। विभाग के तीन अधिकारियों का कुल्लू जिले से तबादला किया जाए ।तीनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच की जाए। उन्होंने कहा कि तीनों ने सहकारी सभाओं को कमजोर करने का काम किया है। इससे पहले जिला सहकार संघ के निदेशकों की बुधवार को बैठक हुई। इसमें सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान डोला सिंह महंत, बलदेव ठाकुर आदि मौजूद रहे

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज