Search
Close this search box.

जरूरत के समय में विधायक ने गवाई सदस्यता , अब लाहौल की जनता है नेतृत्वविहीन – सुदर्शन जस्पा

कुल्लू अपडेट , लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर की सदस्यता रद्द होने से लाहौल-स्पीति इन दिनों नेतृत्वविहीन है। यह बात बुधवार को लाहौल-स्पीति के नेता एवं एलपीएस के पूर्व चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने कुल्लू में एक पत्रकार वार्ता में कही। उन्होने कहा कि बर्फबारी से अभी भी रास्ते बंद पड़े हैं, बिजली आपूर्ति ठप है। मुश्किल समय में जब लोगों को विधायक की सबसे अधिक जरूरत थी, तब विधायक अपनी सदस्यता गंवाकर पंचकूला और उत्तराखंड में होटल में आनंद लेते रहे। कांग्रेस सरकार में लाहौल- स्पीति जिले को प्राथमिकता दी गई। लाहौल के लोगों से मुख्यमंत्री का सीधा संवाद रहा, करोड़ों की सौगात जिले को मिली। महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने की शुरुआत भी लाहौल से ही की गई। धन्यवाद करने के बजाय रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री के साथ विश्वासघात किया। पूरे घटनाक्रम में एक बात साफ हुई है कि अपने व्यक्तिगत उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि लाहौल की जनता अब अजीब स्थिति में है। हैरान करने वाली बात है कि छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने वाले पूर्व विधायक डॉ. रामलाल मारकंडा भी मुंह में दही जमाए बैठे हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज