कुल्लू अपडेट , हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के वृत्त कुल्लू के अंतर्गत 132 किलोवॉट ट्रांसमिशन लारजी बजौरा लाइन के क्षतिग्रस्त टावर का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके कारण 15 मार्च को सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युत मंडल थलौट, विद्युत मंडल कुल्लू और मनाली में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। थलौट से लेकर मनाली तक ट्रांसमिशन लाइन का शटडाउन किया जाएगा। इसके चलते कुल्लू में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता ई. आरएस ठाकुर ने कहा कि विद्युत मंडल थलौट, कुल्लू और विद्युत मंडल मनाली में बिजली बोर्ड की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में बिजली आंशिक रूप से ही बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Author: Kullu Update
Post Views: 80



