कुल्लू अपडेट,आई0टी0आई शमशी की नवनिर्वाचित संस्थान प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सेस राम चौधरी( पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष) एवं किशन ठाकुर सदस्य (पार्वती वैली होटल संगठन जरी) डोले राम सदस्य (प्रधान ग्राम पंचायत शिल्लीराजगिरी ) लता शर्मा सदस्य (पूर्व सदस्य नगर पंचायत भुंतर) वीरेंद्र सदस्य (अध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र शमशी) ने आईटीआई शमशी की संस्थान प्रबंध कमेटी का कार्यभार संभाला जिसमें उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसको बखूबी निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
Author: Kullu Update
Post Views: 17



