Search
Close this search box.

नहीं थम रही घटनाएँ,जुआणी रोपा में चेतन सिंह के घर की रसोई में लगी आग,हुआ लाखों का नुक्सान

कुल्लू अपडेट , जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के जुआणी रोपा गांव में एक तीन मंजिला मकान की रसोई में आग लग गई। आग शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे लगी। यह मकान चेतन सिंह पुत्र होतम सिंह का था। परिवार के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।घर की दूसरी मंजिल पर बनी रसोई का सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग ने करीब 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया है। अग्निशमन विभाग कुल्लू के अधिकारी प्रेम सिंह ने कहा कि दोपहर लगभग दो बजे लगी आग से जुआणी रोपा में चेतन सिंह पुत्र होतम सिंह के तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल में आग लगी थी। इसे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बुझा दिया। आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, आग की सूचना के बाद पुलिस ने भी केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि राजस्व विभाग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज