Search
Close this search box.

बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा अगर होली पर घर ले आएंगे ये चीज़ें

आस्था , फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। हिंदू धर्म में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस वर्ष होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन विधि अनुसार पूजा करने का विधान है। हालांकि, कुछ लोग पारिवारिक समस्याओं से निजात पाने के लिए होली पर कुछ उपाय भी करते हैं। इसके अलावा होली पर कुछ चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है। इन चीजों को घर लाने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और किसी प्रकार के कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। होली के शुभ अवसर पर वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में लगे दोषों का भी निवारण होता है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है या घर में बरकत नहीं आती है। ऐसे में होली के दिन घर में कुछ चीजों को लाने से जीवन से नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

चांदी का सिक्का :- वास्तु के अनुसार, होली की खरीदारी के दौरान चांदी का सिक्का खरीदना शुभ होता है। आप होली के दिन इसकी पूजा करने के बाद सिक्के को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है।

बंदनवार :- होली के शुभ अवसर पर आप आम या अशोक के पत्ते का बंदनवार लेकर आ सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि मुख्य द्वार पर बंदनवार घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है।

बांस का पौधा :- यदि आप होली के दिन बांस का पौधा लेकर आएं, तो ये बड़ा ही शुभ होगा। हालांकि, इसमें सात या ग्यारह स्टिक ही हों, इस बात का ध्यान रखें। बांस के पौधे को बहुत ही भाग्यवर्धक माना जाता है।

कछुआ :- वास्तु के अनुसार होली पर आप धातु से बना कछुआ भी घर के लिए ला सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कछुए की पीठ पर श्री यंत्र या कुबेर यंत्र लिखा हो।

पिरामिड :- मान्यता है कि पिरामिड में धन को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होती है। जहां पर भी पिरामिड होता है, वहां अपार धन की प्राप्ति के मार्ग स्वतः ही खुल जाते हैं। आप होली पर पिरामिड की भी खरीदारी कर सकते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज