Search
Close this search box.

लोकसभा चुनावों के साथ साथ हिमाचल में छह विधानसभा सीटों में होंगे उपचुनाव

हिमाचल न्यूज़ , लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में होगा। चुनाव आयोग ने इसका ऐलान कर दिया है हिमाचल की चार लोकसभा सीटों शिमला, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर के लिए 7 मई को अधिसूचना जारी होगी। 14 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 15 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 17 मई को नामांकन वापसी होगी। 1 जून शनिवार को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे घोषित होंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश की कुल चार लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवा चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 को होगा। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। सभी चरणों के बाद 4 जून को मतगणना होगी।
हिमाचल की छह विधानसभा सीटों के लिए होगा उपचुनाव :- चुनाव आयोग के अनुसार 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होगा। इसमें हिमाचल प्रदेश की छह सीटें भी शामिल हैं। इनका चुनाव भी लोकसभा चुनाव शेड्यूल के तहत ही होगा। धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज