कुल्लू अपडेट ,व्यापार मण्डल कुल्लू के अध्यक्ष मदन लाल सूद की अध्यक्षता में आज कुल्लू नगर के वार्ड न० 4, 5, 6 व 7 के सभी प्रकार के दुकानदारों एवं व्यवसायियों की आम सभा बैठक का आयोजन रामा सामुदायिक भवन लोअर ढालपुर में किया गया । इस बैठक में निम्नानुसार वार्ड समितियों का गठन किया गया । जिसमें वार्ड नम्बर 5 से अध्यक्ष विपुल पराशर, उपाध्यक्ष बुशेहरी लाल, महासचिव आदित्य चौधरी, सचिव मुरारी लाल, वार्ड नम्बर 6 से अध्यक्ष विनय सूद, उपाध्यक्ष अजय प्रताप, महासचिव सुनील दत्त, सचिव शाहबुद्दीन, कोषाध्यक्ष कुनाल शर्मा तथा वार्ड नम्बर 7 से अध्यक्ष यश शर्मा को मनोनीत किया गया । इस बैठक में व्यापार मण्डल के मुख्य संरक्षक दिनेश सेन ने सभा को संबोधित करते हुए व्यापार मण्डल के उदेश्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा उन्होंने ये भी बतलाया कि आगामी समय में कुल्लू शहर के शेष बचे हुए 8, 9, 10 व 11 नम्बर वार्डों की उपसमितियों का गठन शीघ्र अति शीघ्र सम्पन्न किया जायेगा । अध्यक्ष मदन लाल सूद द्वारा कुल्लू शहर के सभी व्यवसायियों से आग्रह किया गया कि वह सभी मात्र रूपये 200/- (दो सौ रूपये) का शुल्क जमा करवाकर व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण करके सन्गठन को मजबूत करने में अपना सहयोग दें ताकि व्यापारियों को आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान एकजुट होकर किया जा सके । इस बैठक में मुख्य संरक्षक दिनेश सेन व संरक्षक रितेश काईस्था सहित अध्यक्ष मदन लाल सूद, उपाध्यक्ष इंद्र चावला व जगदीश बंगा, महासचिव सुबोध कुमार तथा कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी उपस्थित रहे




