कुल्लू अपडेट ,पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में राजनीतिक समीकरण बदल रहे है। कांग्रेस के छः विधायकों ने अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर राजयसभा चुनावो में क्रॉस वोटिंग की थी जिसके बाद बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत हासिल की थी।हिमाचल के छह विधायक सुजानपुर से राजेन्द्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल , धर्मशाला से सुधीर शर्मा , लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर ,गगरेट से चैतन्य शर्मा , कुटलेहर से देविंदर भुट्टो की सदस्यता भी विधानसभा स्पीकर ने खत्म कर दी थी क्योंकि इन सदस्यों ने पार्टी के व्हिप का उल्लंघन किया था । परन्तु अब इन सभी बागी विधायकों को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि चुनाव आयोग ने इन छह सीटों पर उपचुनाव को घोषणा कर दी है जो की लोकसभा चुनावों के साथ ही होंगे । अब देखना यह है कि क्या बीजेपी इन छह विधायकों को उम्मीदवार बनाकर टिकट देगी।वहीं बात करें 2022 के विधानसभा चुनावों में लाहौल स्पीति की तो वहां से विधायक रवि ठाकुर ने भाजपा उम्मीदवार राम लाल मारकंडा को हरा कर चुनाव जीता था। यदि बीजेपी रवि ठाकुर को टिकट देती है तो इस से राम लाल मारकंडा के लिए सियासी तौर पर बहुत बड़ा नुक्सान है पर अब देखना होगा कि भाजपा हाईकमान का निर्णय क्या होता है और इसी निर्णय पर डॉ राम लाल मारकंडा और रवि ठाकुर का भविष्य टिका है




