Search
Close this search box.

करुरू नाला के समीप बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त बिजली विभाग के एक कर्मचारी की मौत आठ घायल

कुल्लू अपडेट पुलिस थाना ब्रो के तहत जगातखाना की तरफ जा रही एक बोलेरो कैंपर करुरू नाला के पास पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को खनेरी अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गाड़ी में बिजली बोर्ड के कर्मचारी सवार थे जोकि बिजली की लाइन को चैक करने के लिए निकले थे। पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान मनी राम (37) पुत्र राम लाल निवासी थ्रैवा निरमंड के रूप में हुई है। इस हादसे में कनिष्ठ अभियंता अनुज कुमार, फोरमैन कुंदन लाल, रणवीर, लाइनमैन जय प्रकाश, प्रताप, अरुण कुमार, मिलकीयत सिंह, चालक दिनेश कुमार पुत्र भोगी राम निवासी तुनन निरमंड घायल हुए हैं। वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी संजीव चौहान ने घटना की पुष्टि की है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज