Search
Close this search box.

एएनटीएफ टीम कुल्लू ने दो व्यक्तियों को 16.09 ग्राम चिट्टा और 824 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं है। इसी के तहत एएनटीएफ टीम कुल्लू द्वारा दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को चिट्टे और चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएनटीएफ टीम कुल्लू द्वारा चोहकी मणिकर्ण रोड के पास दोदनी आगे नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने जब एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो टीम कुल्लू द्वारा शुभम सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव डुगरी बसंत एवेन्यू लुधियाना पंजाब उम्र 31 वर्ष नामक आरोपी के कब्जे से कुल 16.09 ग्राम हीरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है. वहीं एक अन्य मामले में एएनटीएफ टीम कुल्लू द्वारा कसोल में नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर जब एक व्यक्ति की तलाशी ली तो गणेश पुत्र जोग बहादुर निवासी ग्राम मोहत कुर्जा जिला पूर्वी रुकुम नेपाल ए/पी मनागल चंद कैफे गराहन नाला कसोल उम्र 23 वर्ष नाम के आरोपी के कब्जे से कुल 824 ग्राम चरस/भांग बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस स्टेशन कुल्लू में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज