Search
Close this search box.

लोकसभा चुनाव में कुल्लू जिले के 8,181 युवा पहली बार करेंगे मतदान

कुल्लू अपडेट , लोकसभा चुनाव में जिले के 8,181 युवा पहली बार मतदान करेंगे। कुल्लू जिले में 18 से 19 साल तक के इन युवाओं को पहली बार अपना वोट डालने का अवसर मिलेगा। आनी विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक और बंजार में सबसे कम है। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या मनाली विधानसभा क्षेत्र में 2057 है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 1948 युवा मतदाता हैं। बंजार विधानसभा क्षेत्र में 1654 और आनी विधानसभा क्षेत्र में 2522 युवा मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो 20 से 29 आयु वर्ग के जिले में 66,276 मतदाता हैं। इनमें मनाली विस क्षेत्र में 14,335, कुल्लू विस क्षेत्र में 18,246, बंजार विस क्षेत्र में 16,526 और आनी विस क्षेत्र में 17,169 मतदाता हैं। नए मतदाताओं में पहली बार मतदान करने को लेकर काफी अधिक उत्साह है। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर मतदान एक जून को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना आवश्यक है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज