Search
Close this search box.

एक साथ की पढ़ाई और एक साथ ही चारों ने हासिल किया मुकाम, एचआरटीसी में बने परिचालक

कुल्लू अपडेट,Himachal Parivahan की समूचे उत्तर भारत में एक अलग पहचान है। आज हम आपको सिरमौर के नाहन विकास खंड के कटोला गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां के युवाओं में निगम में कंडक्टर के पद को हासिल करने की जबरदस्त होड़ है। यकीन मानिए, शनिवार को गांव के चार दोस्त एक साथ निगम में कंडक्टर बन गए हैं। ये चारों ही उच्च शिक्षित हैं। HPPSC ने शनिवार को कंडक्टर भर्ती का परिणाम जारी किया। गांव के दीपक, शुभम, जतिन व हेमंत का चयन परिचालक के पद पर हुआ है। गांव के चार युवक गगन गौड़, संदीप गौड़, हरीश गौड़ व विक्रांत गौड़ पहले से ही निगम में कंडक्टर के पद पर तैनात हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये युवा निगम की आमदनी को बढ़ाने के मकसद से सोशल मीडिया में अक्सर पोस्ट के माध्यम से लोगों को बसों की जानकारी देते है। कटोला गांव के दीपक ने जेबीटी के साथ-साथ पोल टैक्नीक डिप्लोमा किया हुआ है, वहीं शुभम ने जेबीटी की है। विपिन ग्रैजुएट हैं तो हेमंत जेबीटी डिप्लोमाधारक हैं। ये चारों ही युवक नाहन में महिमा पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए आया करते थे। परीक्षा की तैयारी को लेकर ग्रुप डिस्कशन भी सफलता का मूल मंत्र है।उल्लेखनीय है कि एक वक्त पहले प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं के लिए ग्रुप डिस्कशन भी एक मापदंड हुआ करता था। दीपक गौड़, शुभम गौड़, विपिन गौड़ व हेमंत पंवार ने कहा कि एक साथ पढ़ाई करने का फायदा मिला है। उनका ये भी कहना था कि गांव से पहले भी चार दोस्त परिचालक बन चुके हैं, जिनका मार्गदर्शन भी काम आया। उन्होंने कहा कि निगम की आमदनी को बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे।हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो में परिचालक के पद पर तैनात शास्त्री संदीप गौड़ ने कहा कि छोटे से गांव से 8 युवक कंडक्टर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव के युवाओं में एचआरटीसी को ज्वाइन करने का काफी चाव है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज