कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है । पीड़ित नाबालिग के परिजनों द्वारा महिला थाना कुल्लू में मामला दर्ज करवाया गया है। परिजनों का कहना है कि दो व्यक्तियों द्वारा इनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया था । इनकी बेटी अक्टूबर 2023 में गर्भवती हुई थी पर उस समय इनकी बेटी ने आरोपियों की धमकियों से डर कर उनके नाम परिजनों को नही बताए थे । लेकिन अब आरोपियों द्वारा पीड़िता को डरा धमका कर बार – बार दुष्कर्म किया जा रहा था जिसके कारण पीड़ित नाबालिग ने परिजनों को आरोपियों के नाम बताए । इसके बाद परिजनों द्वारा महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया । पुलिस द्वारा धारा 376(2), 376(3),506 व पोक्सो अधिनियम की धारा 06 के तहत महिला थाना कुल्लू में मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही की गई और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । दोनो आरोपियों से पूछताछ जारी है




