हिमाचल न्यूज (चम्बा), हिमाचल प्रदेश पुलिस बल नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं को जेल के पीछे पहुंचाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। हिमाचल में नशा माफिया सक्रिय है लेकिन नशा माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मेहनत कर रहा है। इसी के चलते पुलिस थाना डल्हौजी की एक टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना डल्हौजी की टीम लाहड में गश्त पर थी । गश्त के दौरान पुलिस को दो व्यक्तियों पर शक हुआ । शक के आधार पर जब उन दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो अकाश पुत्र स्व० धर्म पाल वार्ड न0 4 धोबी मोहल्ला बनीखेत तहसील डल्हौजी जिला चम्बा उम्र 26 साल व बन्टी पुत्र सुरेश कुमार मोहल्ला रामबाग जिला अमृतसर पंजाब के कब्जे से कुल 5.35 ग्राम चिट्टा / हेरोइन बरामद किया । आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना डल्हौजी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्यवाही जारी है ।




