हिमाचल न्यूज (चम्बा ),हिमाचल में नशा माफिया सक्रिय है लेकिन नशा माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मेहनत कर रहा है । हिमाचल प्रदेश पुलिस बल नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है । पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के चलते एएनटीएफ कांगड़ा के दल ने दुबाला डंगा के पास गश्त व नाकाबन्दी के दौरान जसनदीप पुत्र प्रीतम गांव रायपुर डा० जस्तरवाल तहसील अजनाला जिला अमृतसर उम्र 18 साल व अलफाज़ मसीह पुत्र सुख्खा गांव व डा० गराला तहसील अजनाला जिला अमृतसर पंजाब उम्र 20 साल के कब्जे से कुल 4.5 ग्राम चिट्टा / हेरोइन बरामद किया। जिस पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 29 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है व मुकदमा में आगामी अन्वेषण जारी है




