कुल्लू अपडेट ,कुल्लू जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक जिला परिषद सभागार भवन में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर एवम् भाजपा संगठन मंत्री सिधारथन का विशेष मार्गदर्शन मिला। पूर्व मुख्य मंत्री ने बताया कि 14जून को रथ मैदान कुल्लू में भाजपा की बड़ी रैली होगी जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे।उन्होंने बताया कि मंडी लोकसभा के 17 विधान सभा क्षेत्र से इस रैली में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में रैली की तैयारियों व प्रबन्ध को ले कर व्यापक चर्चा की गई।इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को 2024 के लोकसभा चुनावों की दृष्टिगत कमर कसने को कहा।उन्होंने ने वर्तमान कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार में सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं।विकास की गति पूर्णतया रुक गई है।यह सरकार छल करके सता में आई है और अब गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता से छल कर रही है। प्रदेश की जनता अपने साथ हुए छल का आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा को जीता करके लेगी। प्रदेश संगठन मंत्री सिध्दार्थन ने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश के 7800 बूथों पर बूथ सशक्तिकरण का कार्य 10 जून तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इससे पूर्व ,पूर्व शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने संगठन मंत्री का शाल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मण्डी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राकेश जम्बाल,बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी,आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार,पूर्व विधायक महेश्वर सिंह,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, संसदीय क्षेत्र के विस्तारक सुरेश शर्मा,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद,जिला कुल्लू के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, भाजपा नेता नरोतम ठाकुर,सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्री प्रदेश व जिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Kullu Update
Post Views: 23



