Search
Close this search box.

सोलन पुलिस ने दो मुक़दमों में 5 चिट्टा सप्लायर आरोपियों को किया गिरफ़्तार

हिमाचल न्यूज (सोलन) ,हिमाचल प्रदेश पुलिस बल नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं को जेल के पीछे पहुंचाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। हिमाचल में नशा माफिया सक्रिय है लेकिन नशा माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मेहनत कर रहा है। इसी के चलते सोलन पुलिस द्वारा दो मुक़दमों में 5 चिट्टा सप्लायर आरोपियों को गिरफ़्तार किया है 2023 से अब तक बाहरी राज्यों के 95 आरोपियों जिनमे चिट्टे के 83 बड़े सप्लायर हैं, जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 8 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है।इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाये जा रहे चिट्टा तस्करी के 16 बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है जिससे हज़ारों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज