Search
Close this search box.

अमृतसर निवासी दो व्यक्ति मंडी में 21.87 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार

हिमाचल न्यूज ,(मंडी ),हिमाचल में नशा माफिया सक्रिय है लेकिन नशा माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मेहनत कर रहा है । हिमाचल प्रदेश पुलिस बल नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है । पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के चलते पुलिस थाना सदर की टीम ने प्रदीप कपिल व लवप्रीत, निवासी अमृतसर पंजाब, से 21.87 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद किया। आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके 03 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज