Search
Close this search box.

प्रतिभा सिंह का लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार आखिर कौन होगा अब कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार

हिमाचल न्यूज ,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। बुधवार सुबह दिल्ली से शिमला पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। सिर्फ एमपी फंड बांटने से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। हमारा कार्यकर्ता निराश है। प्रतिभा ने कहा कि आज कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहा जो पार्टी के लिए काम करेगा। यह पार्टी के लिए अहम रोल निभाते हैं।कई बार सरकार को कहा कि इन्हें महत्व दिया जाए। मैं लगातार फील्ड में रही हूं। मुझे नहीं लगता कि हमें इन हालात में सफलता मिलेगी। जो भी प्रत्याशी तय होगा, उसकी मदद करेंगे। कहा कि उपचुनाव में जीत दिलाना हमारा कर्तव्य है। उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे। सरकार बचाने के लिए उपचुनाव जरूरी हो गए हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करना होगा। प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद अब कांग्रेस सरकार के पास मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों की कमी नजर आ रही है। ऐसे में अब देखना यह होगा पार्टी हाईकमान मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव के लिए किसे टिकट देगी

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज