Search
Close this search box.

लोकसभा चुनावो के मद्देनज़र प्रदेश भर में पुलिस मुस्तैदी से कर रही काम

हिमाचल न्यूज, हिमाचल में लोकसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लगा दी गयी है। आचार संहिता लगने के बाद से हिमाचल प्रदेश पुलिस बल भी लगातार मैदान में डटा हुआ है। पुलिस द्वारा समय समय पर अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। लाहौल स्पीति पुलिस ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होने बताया है की लाहौल स्पीति पुलिस लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रखते हुए पूरी तरह मुस्तैद है उन्होने लिखा है की लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही लाहौल स्पीति पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले भर में नाका अभियान चलाया। हमारी अटूट प्रतिबद्धता लोकतंत्र की रक्षा करना और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है। वहीं सिरमौर पुलिस ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जानकारी दी है की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नाहन में एरिया डोमिनेशन की गश्त। उन पुलिस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक के माध्यम से जानकारी दी है की लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु एक्शन मोड में ऊना पुलिस। जिला ऊना के सभी बॉर्डर पर मुस्तेदी से चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान हमीरपुर पुलिस ने भी अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जानकारी दी है की जैसे कि आप सभी को विदित है कि दिनांक 16-03-2024 को लोकसभा चुनावों की तिथियां घोषित हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधान सभा उपचुनाव 01-06-2024 को होना सुनिश्चित हुए हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है तथा इसी के साथ धारा 144 दंड़ प्रक्रिया संहिता भी लागू हो चुकी है। इसलिए जिला हमीरपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए, स्वतंत्र, पारदर्शी – शांतिपूर्वक तथा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला पुलिस हमीरपुर का इस जिला के सभी शस्त्र/हथियार लाइसेंस धारकों से अनुरोध है कि वे कृप्या अपने- अपने शस्त्र/हथियार तथा गोला बारुद शिघ्र अति शिघ्र अपने नजदीकी थाना या शस्त्र/हथियार विक्रेता के पास जमा करना सुनिश्चित करें। हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्व तरीके से करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज