Search
Close this search box.

पिरड़ी में मकान में लगी आग लगभग 50 लाख का हुआ नुक्सान

कुल्लू अपडेट ,कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत बल्ह के पिरड़ी गांव में आज सुबह एक मकान में आग भड़क गई। मकान के मालिक प्रशांत ठाकुर ने बताया की जब वह सुबह ऑफिस के लिए निकले तो घर से उनकी माता का फ़ोन आया की घर पर आग लग गयी है। जब तक वे घर पहुंचे तब तक आग बहुत ज्यादा भड़क चुकी थी और 60 प्रतिशत तक ऊपरी मंजिल जल चुकी थी जिस से यहां पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ था । अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई जिसके 15 मिनट बाद अग्निशमन की गाड़ियां यहां पहुंची और आग पर काबू पाया।वहीं, स्थानीय लोगों ने भी दमकल विभाग की आग पर काबू पाने में मदद की । आग की घटना में करीब 50 लाखों का नुकसान हुआ है। अंदर कैश था जेवेलरी थी सब आग की भेंट चढ़ गया है। घटना के समय माता जी घर पर अकेली थी। उनको किसी तरह बाहर निकाला गया। आग की घटना के बाद पंचायत प्रधान और भुंतर से कानुगो मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज