हिमाचल न्यूज़ (ऊना )हिमाचल में नशा माफिया सक्रिय है लेकिन नशा माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मेहनत कर रहा है । हिमाचल प्रदेश पुलिस बल नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है । पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के चलते जिला पुलिस ऊना के थाना अम्ब के अंतर्गत पुलिस द्वारा अम्ब में दो व्यक्तियों निवासी अमृतसर पंजाब से 100.52 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद की गई| पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार करके अभियोग ND&PS ACT की विभिन्न धारा के अन्तर्गत केस दर्ज कर लिया गया है| आगामी तफ्तीश जारी हैं.

Author: Kullu Update
Post Views: 223



