कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली के समीप आने वाले हरिपुर में इटली की नागरिक एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला किराये के घर में रहती थी। लेकिन 20 मार्च को इसकी बीमारी के चलते मौत हो गई। मृतक महिला पाउला ब्राउइया(67), निवासी विया ग्रिफिन(5-26013) क्रेमा सिटी इटली का पासपोर्ट 24 सितंबर 2024 तक वैद्य था। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि विदेशी महिला के मौत के संबंध में दिल्ली दूतावास को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद इन्हें सौंपा जाएगा।

Author: Kullu Update
Post Views: 999



