कुल्लू अपडेट ,कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। पुलिस द्वारा जगह जगह नाके लगाए जा रहे है। ताकि नशा माफियाओं पर नकेल कसी जा सके. इसी के चलते पुलिस थाना भुंतर की टीम हाथीथान में गश्त पर थी। । गश्त के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब एक व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो निखिल शर्मा (26), हाउस नंबर 1719, सेक्टर एक, सिटी रोहतक, हरियाणा के कब्जे से 296 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपी से पूछताछ चल रही है।

Author: Kullu Update
Post Views: 745



