Search
Close this search box.

रवि ठाकुर हो गए भाजपा के,अब क्या होगा पूर्व मंत्री डॉ० राम लाल मारकंडा का मिलेगा टिकट या कटेगा

हिमाचल न्यूज (कुल्लू अपडेट ),अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के बागी छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी बागी भाजपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अयोग्य ठहराए इन विधायकों की गुरुवार रात भाजपा हाईकमान के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी थी। बैठक में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल मौजूद थे। बागी विधायकों ने भाजपा से बातचीत के लिए राणा को अधिकृत किया। इसी के साथ कांग्रेस के बाग़ी विधायक रवि ठाकुर भी भाजपा में शामिल हो गए है यदि बीजेपी रवि ठाकुर को टिकट देती है तो इस से राम लाल मारकंडा के लिए सियासी तौर पर बहुत बड़ा नुक्सान है पर अब देखना होगा कि भाजपा हाईकमान का निर्णय क्या होता है और इसी निर्णय पर डॉ राम लाल मारकंडा और रवि ठाकुर का भविष्य टिका है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज