कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है । पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी के चलते कुल्लू पुलिस के थाना पतलीकुहल की टीम ने 700 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम गश्त पर थी । गश्त के दौरान बालूपद्दर् समीप व्यासर पुल में जय चंद (35 वर्ष) पुत्र तेज सिंह निवासी गाँव कराल डाकघर शिरड तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 700 ग्राम चरस / कैनबिस बरामद की है । आरोपी के विरुद्ध थाना पतलीकुहल में धारा 20, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा । आगे की कार्यवाही जारी है ।

Author: Kullu Update
Post Views: 907



