Search
Close this search box.

मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत,मंडी जिले में लिया जन्म,मनाली के सिमसा में बनाया है घर

कुल्लू अपडेट,भारतीय जनता पार्टी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को टिकट दिया है.वही टिकट की दौड़ में शामिल रहे पूर्व सांसद महेश्वर सिंह,लोकसभा उपचुनावो में प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर,अजय राणा को झटका लगा वही कंगना रणौत के बारे में आपको बता दें कि कंगना का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट की भांबला पंचायत में राजपूत परिवार में हुआ।पिता अमरदीप रणौत और और आशा रणौत हैं। बड़ी बहन रंगोली और छोटा भाई अक्षत है। कंगना की पढ़ाई डीएवी स्कूल चंडीगढ़ से हुई। उनका परिवार उन्हें मेडिकल के पेशे में भेजना चाहता था पर 16 साल की उम्र में ही वह दिल्ली आ गईं और यहां उन्होंने थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया।कंगना रणौत का एक घर पर्यटन नगरी मनाली के सिमसा में भी है.कंगना हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती रही हैं। कंगना बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका नाम हमेशा विवादों में रहा है।कंगना हिंदी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। ए उन्हें तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। कंगना को पांच बार फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में जगह मिल चुकी है। कंगना को साल 2019 का उनकी फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज