Search
Close this search box.

देवता ध्रुव ऋषि के सम्मान में मनाये जा रहे फ़ाग मेले का हुआ आगाज

कुल्लू अपडेट , जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार में आयोजित किए जाने वाले पारंपरिक फाग मेले का आगाज हो गया है। यह मेला देवता ध्रुव ऋषि के सम्मान में मनाया जाता है। मेले के प्रथम दिन देवता ध्रुव ऋषि और देवता चंद्रमोली संगम महादेव लाव लश्कर के साथ मेला ग्राउंड में पधारे। यहां पर देव मिलन हुआ और उसके बाद देउली हुई और अंत में देवताओं द्वारा देव नृत्य किया गया। कल 300 महिलाएं महानाटी में भाग लेंगी। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सजकर नाटी डालेंगी। । कल महानाटी का आयोजन किया जाएगा। ध्रुव ऋषि के कारदार कार्तिक चौधरी ने कहा कि मेले की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के लिए मेले का आयोजन किया जाता है । कल देवता ध्रुव ऋषि रामशिला स्थित हनुमान मंदिर से लेकर मेला स्थल तक परिक्रमा करेंगे। इसमें लोग देवता का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। मेला कमेटी के प्रधान विशाल सूद ने बताया की शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें इस्कॉन और पंडित खुशबू भारद्वाज प्रस्तुति देंगे। उन्होने कहा की कल 300 महिलाएं महानाटी में भाग लेंगी। इसके साथ साथ देवता ध्रुव ऋषि रामशिला स्थित हनुमान मंदिर से लेकर मेला स्थल तक परिक्रमा करेंगे। उन्होने समस्त कुल्लू वासियो को फाग मेले की शुभकामनाएं दी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज