कुल्लू अपडेट , उपमंडल बंजार के जवाड़ा गांव में एक भेड़पालक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के अनुसार राम सिंह (47) गांव जवाड़ा, डाकघर पनिहार, तहसील बंजार, जिला कुल्लू 23 मार्च को सुबह घर से भेड़ बकरी चराने गया था। गागणी के पास जंगल में पांव फिसलने के चलते वह खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई अमल में लाई है

Author: Kullu Update
Post Views: 760



