Search
Close this search box.

राजकीय उच्च पाठशाला कोटा आगे के 5 छात्रों को मिलेगी 12 वी तक हर वर्ष 12 हज़ार रूपये स्कॉलरशिप

कुल्लू अपडेट , ऊझी घाटी की राजकीय उच्च पाठशाला कोटा आगे में वर्ष 2022-23नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप के तहत 5 बच्चों ने  परीक्षा उत्तीर्ण की है.गौर रहे कि नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS scholarship) को भारत की केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित किया जाता है। इसमें कक्षा 9-12 तक के करीब 1 लाख मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है।जिसकी अवधि चार वर्ष से अधिक नहीं होती। हर छात्र प्रति वर्ष  12 हजार रूपये प्राप्त करता है। जिसमे काईस के डिणे राम के बेटे सुजल ,विष्टबेहड़ के कैलाश चंद की बेटी चित्रा भास्कर,तांदला के धर्म चंद के बेटे अनुज ठाकुर ,विष्टबेहड़ के भोजप्रकाश के बेटे रामेश्वर भास्कर,काईस के तीर्थ राम के बेटे आरव ठाकुर पास हुए है.इस परीक्षा में सुजल ने जिला कुल्लू में 122/ 180 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस स्कीम के तहत सभी बच्चों को नौवीं कक्षा से बारहवी तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये का धनराशि दी जाती है। विद्यालय की मुख्याध्यापिका निर्मला देवी ने इसका श्रेय विशेष तौर से स्कॉलरशिप इंचार्ज नीलम महंत एवं विद्यालय में कार्यरत अध्यापक व अध्यापिकाओं को दिया। विद्यार्थियों के NMMS परीक्षा उतीर्ण से विद्यालय के सभी अध्यापक, अध्यापिका के आभभावकों एवं बच्चों में खुशी का माहौल है। इन बच्चों को एवं स्टाफ,अभिभावकों को मुख्याध्यापिका द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गई।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज