Search
Close this search box.

भुंतर में छह लोग जुआ खेलते पकड़े, 13,850 रुपये की नकदी बरामद

कुल्लू अपडेट , पुलिस ने भुंतर में छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। आरोपियों के पास 13,850 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस की टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने जिया पुल के निचली तरफ छापा मारा तो यहां पर छह लोग जुआ खेलते पाए गए। एसपी डॉ. कार्तिकयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज