हिमाचल न्यूज़ ,लोकसभा चुनावों में कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिमाचल में लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मंडी संसदीय क्षेत्र से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा टिकट दिया गया। टिकट मिलने के बाद कंगना ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की और टिकट देने पर उनका आभार जताया । उन्होने अपने सोशल मीडिया हैंडल के द्वारा ये जानकारी दी है उन्होने लिखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा से भेंट हुई। मैं उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सदा आभारी रहूँगी, मैं अपने क्षेत्र मंडी की प्रगति और ख़ुशहाली के लिए जी-जान लगा कर काम करूँगी।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,024



