Search
Close this search box.

महेश्वर सिंह को मनाने रघुनाथपुर पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर,मान सम्मान देने की कही बात

कुल्लू अपडेट,भारतीय जनता पार्टी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को टिकट दिया है.वही टिकट की दौड़ में शामिल रहे पूर्व सांसद महेश्वर सिंह,लोकसभा उपचुनावो में प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर,अजय राणा को झटका लगा है। वहीं अब पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। महेश्वर सिंह ने मंडी लोकसभा संसदीय सीट से कंगना को टिकट मिलने पर बधाई देते हुए कहा की हाईकमान में जो लोग बैठे है वे बहुत विद्वान है। वे बहुत अनुभवी और बुद्धिजीभी लोग हैं। उन्होने सब कुछ देख के ही कंगना को टिकट दिया है। अगर उन्होने कंगना का नाम लिया है तो ` सोच समझ के ही लिया होगा। हर रोज कई लोगों के फ़ोन आते है और सर्वे किये गए है। हो सकता है की कंगना आगे है और हम पीछे है। शांता कुमार ने जो कहा ठीक कहा अब पार्टी का परिवार बड़ा हो गया है। पार्टी जब बात करेगी तो सपोर्ट भी करेंगे। हो सकता है हमारा सपोर्ट चाहिए ही नहीं होगा खुद ही पूरा हो जाएगा। बाकि जैसे जैसे पार्टी बोलेगी वैसे वैसे ही होगा।मंडी लोकसभा से कंगना रणौत को टिकट मिलने के बाद भाजपा हाईकमान रूठों को मनाने में जुट गई है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार रात को पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को मनाने उनके घर रघुनाथपुर पहुंचे। डिनर के बहाने पहुंचे जयराम ठाकुर ने महेश्वर सिंह को लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के साथ उन्हे संगठन में पूरा मान-सम्मान देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर जयराम ठाकुर पूर्व सांसद के घर पहुंचे थे। बता दें कि मंडी लोकसभा से महेश्वर सिंह भी टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल थे। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिला भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने को कहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज