Search
Close this search box.

CU शाहपुर परिसर में PHD छात्रा से हुए दुष्कर्म पर प्रोफेसर सस्पेंड – कुलपति प्रो. सतप्रकाश बंसल

हिमाचल न्यूज ,केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के शाहपुर परिसर की एक शोधार्थी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शोधार्थी छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप जड़ा है। छात्रा की शिकायत के आधार पर शाहपुर पुलिस थाना में इस संदर्भ में प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया।आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है उसके प्रोफेसर ने शाहपुर के एक निजी होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके प्रोफेसर को हिरासत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है। इस मामले में कुलपति प्रो. सतप्रकाश बंसल बोले, उन्होने कहा की जिसने भी यह काम किया है यह निंदनीय है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह का काम निंदनीय है। उन्होने कहा की हमनें शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। अगर पुलिस वाले एक साल की सजा देंगे तो हम दो साल की सजा देंगे। ऐसा निंदनीय कार्य बहुत दुखद है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ इसकी जड़ तक हम जाएंगे। और आगे कभी ऐसा न हो इस बात का ध्यान रखेंगे। लड़की के गाइड को बदला जाएगा। यूनिवर्सिटी इस मामले में अपनी जांच कर रही है। हमनें कमेटियां बनाई हुई है हमारे पास गाइड की कंप्लेंट आयी थी और हमनें बच्चों का गाइड बदल दिया था। शिक्षक के ऊपर कार्यवाही की जाएगी हमनें अपनी जांच शुरू कर दी है ऐसे आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज