Search
Close this search box.

कंगना पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुप्रिया के खिलाफ मंडी में भाजपा ने किया प्रदर्शन

हिमाचल न्यूज ,हॉट सीट मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा का टिकट मिलने के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मंडी में भाजपा तल्ख हो गई है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर सहित संगठन के पदाधिकारियों और विधायकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए महिला कांग्रेस नेता का विरोध शुरू कर दिया है। भाजपा ने बुधवार को सेरी मंच पर कांग्रेस नेता के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उधर, सोशल मीडिया में करारा जवाब देने के बाद मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा कि उन्हें इस टिप्पणी से दुख हुआ है। मंडी को छोटी काशी भी कहा जाता है। मंडी ऋषि पराशर और ऋषि मार्कंडेय की तपोस्थली है। छोटी काशी मंडी पर भद्दी टिप्पणी से हम सभी मंडीवासियों को कष्ट हुआ है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होने कहा है की छोटी काशी मण्डी और हिमाचल की बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के लोगों ने छोटी काशी मण्डी और हिमाचल की बेटी एवं भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत जी के प्रति अभद्र टिप्पणी करके अपने संस्कारों को दर्शाया है। लेकिन ये अपमान देवभूमि का अपमान है, ये अपमान इस पुण्य धरा की नारीशक्ति का अपमान है, इसलिए हर हिमाचवासी के लिए इसे बर्दाश्त करना असंभव है। निश्चित तौर पर प्रदेश की देवतुल्य जनता जल्द ही कांग्रेस को इसका बड़ा जवाब देगी।कंगना रनौत जी के प्रति कांग्रेस के लोगों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज मण्डी में भाजपा के साथियों एवं जनता के साथ धरना प्रदर्शन किया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज