Search
Close this search box.

एक अप्रैल से बहाल होगा पंडोह डैम के पास क्षतिग्रस्त हुआ नेशनल हाईवे

हिमाचल न्यूज , पंडोह डैम के पास बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हुए चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को एक अप्रैल से बहाल किया जाएगा। यह तारीख नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एचएचएआई) ने तय की है। इस दिनों अंतिम दौर में काम चल रहा है। हाईवे शुरू करने से पहले एनएचएआई इसका फिर से सर्वे करेगा। सर्वे के बाद ही हाईवे को यातायात के लिए बहाल करने की हरी झंडी दी जाएगी। बता दें कि हाईवे एक महीने पहले भी बहाल हो सकता था लेकिन कंपनी को पेमेंट न मिलने के कारण कार्य बंद रहा। अब कंपनी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से हाईवे को पूरी तरह से बहाल करने के लिए एक अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी है। एक अप्रैल से यहां पर गाड़ियां सरपट दौड़ना शुरू हो जाएंगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि यदि मौसम ने साथ दिया और कोई बाधा नहीं आई तो एक अप्रैल से हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज