Search
Close this search box.

ऊना के टाहलीवाल में पुलिस की टीम ने 423 अफीम के पौधे किए बरामद , आरोपी महिला गिरफ्तार

हिमाचल न्यूज (ऊना )हिमाचल प्रदेश पुलिस बल नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इसी कड़ी में ऊना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार पुलिस ऊना के थाना टाहलीवाल के अंतर्गत पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर टाहलीवाल में 423 पौधे अफीम के बरामद किए गए| पुलिस द्वारा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अभियोग ND&PS ACT की विभिन्न धारा के अन्तर्गत केस दर्ज कर लिया गया है| आगामी तफ्तीश जारी हैं|

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज