Search
Close this search box.

टैक्सी ऑपरेटरों की गुंडागर्दी नहीं सहन करेगी जिला कुल्लू निजी बस ऑपरेटर यूनियन

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू निजी बस ऑपरेटर यूनियन की आपातकालीन बैठक यूनियन के प्रधान रजत जम्वाल की अध्यक्षता  में बाशिंग देवधाम में संपन्न हुई जिसमें जिला के समस्त बस ऑपरेटर मौजूद रहे। इस बैठक में मुख्यत: टैक्सी ऑपरेटरों द्वारा निजी बसों पुर गुंडागर्दी कर गैरकानूनी रूप से बसों को जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रोकना, प्रशासन पर गलत तरीके से गुमराह करके दबाव बनाना, पर्यटकों से सरकार द्वारा तय किराए से कई गुना अधिक किराया वसूल करना जिसकी शिकायतें आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं व टैक्सी ऑपरेटरो द्वारा रुट परमिट की बसों के आगे सवारियाँ उठाने जैसे ज्वलनशील मुद्दों पर चर्चा की गयी 
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रधान रजत जम्वाल बताया कि टैक्सी ऑपरेटरों द्वारा इस प्रकार की गुडागर्दी कतई भी सहन नहीं की जाएगी व इसके लिए संपूर्ण यूनियन के सदस्य एकजुट हैं। जहाँ  एक तरफ टैक्सी ऑपरेटर निजी बसों के आगे रूट पर सवारियां उठाने की कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। सरकार और प्रशासन गुमराह के कर रहे है.
इस संदर्भ में कुल्लू जिला निजी बस ऑपरेटर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल स्थानीय प्रशासन से इस मुद्दे पर वार्तालाप करेगा वहीं संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में आंदोलन का रुख इख्तियार करेगा जिसमें अनिश्चित हड़ताल पर उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटाने में कोई गुरेज न रहेगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज