कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के कण-कण में देवी देवताओं का वास है देवी देवताओं के सम्मान में मेलों का आयोजन किया जाता है हम यहां बात कर रहे हैं गड़सा घाटी के जिला स्तरीय मेले की गड़सा धूमधाम से मनाया जा रहा है।मेले का आगाज देवता दुर्वासा ऋषि जी के आगमन से हुआ। हर वर्ष मेला देवता दुर्वासा ऋषि जी के सम्मान में मनाया जाता है वही इस बार मेले में जमदग्नि ऋषि जी पाशी और लक्ष्मी नारायण जी जेष्ठा भी बतौर विशेष अतिथि पधारे हैं वही देवता दुर्वासा ऋषि जी के कारदार ऋषि पाल ने बताया कि देवता आज सुबह अपने मूल स्थान पालगी से रवाना हुए और देवता के गड़सा पहुंचने परसे मेले का आगाज हो गया।उन्होंने बताया कि मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है।
Author: Kullu Update
Post Views: 28



