Search
Close this search box.

उद्यान विभाग के केंद्रों पर कीटनाशक और दवाएं न मिलने से बागवानों में रोष

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में उद्यान विभाग द्वारा आने वाले सेब सीजन से पहले ही उद्यान प्रसार केंद्रों में अनुदान पर मिलने वाले कीटनाशकों और दवाइयों की आपूर्ति बंद कर दी है। बंजार क्षेत्र के बागवान इन दवाओं को निजी दुकानों से महंगे दामों में बाजार मूल्य पर खरीदने को मजबूर है। जिस कारण लोगों में सरकार और विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। सेब उत्पादक संघ बंजार के अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर ने उद्यान विभाग बंजार से बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी द्वारा सुझाए गए स्प्रे शेड्यूल के मुताबिक बागवानों को समय पर दवाइयां उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। इन्होंने कहा है कि समय पर कीटनाशक व फफूंदनाशक ना मिलने से बागबानो को महंगे दामों पर बाज़ार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही है l इन्होंने कहा कि खेती और बागवानी बढ़ते लागत मूल्य और बाजार की अनिश्चितता के चलते घाटे का सौदा बनती जा रही है। इसके लिए किसानों व बागबानो को सरकार से सुरक्षा और समर्थन की आवश्यकता है। स्थानीय सेब उत्पादकों ने जानकारी देते हुए बताया कि बंजार घाटी में सेब सीजन शुरू हो चुका है, सेब में ग्रीन टिप स्टेज आ चुकी है। सेब में हरी कली अवस्था से ही स्प्रे शेड्यूल शुरू हो जाता है। पिछले साल सेब की फसल कम रहने से व ओलावृष्टि होने की वजह से बागबानों की आर्थिक हालत बहुत कमजोर हो गए है ऐसे में सरकार को बागबानो की मदद करनी चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषी, बागवानी के उपकरणों पर लंबित सब्सिडी भी जल्द मुहैया करवाई जाए। मोहर सिंह ठाकुर ने कहा है कि इस बारे बंजार घाटी के बागवानों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही एसएमएस उद्यान विभाग बंजार, डिप्टी डायरेक्टर उद्यान विभाग कुल्लू तथा एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां से मुलाकात करेंगे और अपनी मांगों और समस्याओं के बारे में अवगत कराएंगे। घाटी के बागवानों जीतराम, दलीप कायथ, भोले दत्त, मुरारी लाल, रणजीत सिंह, बुद्धि सिंह, रीत राम, गौतम सिंह, कौंर सिंह, सदा नंद, कुंदन लाल, खूब राम, ठाकुर दास, पूर्ण चंद, मेहर चंद, देव राज, निका राम, हीरा सिंह, चुन्नीलाल, सरनपत, दीना नाथ, देवकीनंद, रामलाल, लोत राम, बहादुर सिंह, कमल सिंह, विक्की चौहान, कबीर चंद, डूर सिंह, हमेश चौहान आदि ने बताया कि समय पर दवाइयां ना मिलने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण लोगों में विभाग व सरकार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज