Search
Close this search box.

लोकसभा चुनावो में जीत के लिए एक्टिव हुई कांग्रेस ,2 अप्रैल को कुल्लू में कांग्रेस की बड़ी बैठक

कुल्लू अपडेट ,अप्रैल माह से पूरे कुल्लू जिला में कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए 2 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की बैठक जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेसराम आजाद ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी की संपूर्ण जिला कार्यकारिणी के अतिरिक्त चारों ब्लॉक अध्यक्षो चारों विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न स्तर के पदाधिकारी कुल्लू जिला के सभी फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के प्रमुख बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे,ताकि जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू आगामी 2 महीने के लिए कांग्रेस पार्टी के संगठन का वर्किंग शेड्यूल संयुक्त रूप से तैयार कर सके। अप्रैल के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकै जिला मुख्यालय से हटकर प्रत्येक विधानसभा चुनाव क्षेत्रो के ग्रामीण अंचल में बैठकों का दौर शुरू किया जाएगा। जिसका आयोजन विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करेंगे, उन बैठकों में विधानसभा स्तर के सभी अग्रणी संगठनो प्रकोष्ठों विभागों के प्रमुख मंडलों के अध्यक्ष बूथ कमेटियों के अध्यक्ष अपनी अपनी टीम सहित भाग लेना सुनिश्चित करें, उन बैठकों में कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि पूर्व जनप्रतिनिधि पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों की हाजिरी भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि ग्रामीण अंचलों में कांग्रेस पार्टी की बैठकों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा 15 वर्ष के कार्यकाल किए गए विकास कार्यों जनकल्याणकारी योजनाओं कांग्रेस की गारंटीयों की जानकारियों को घर-घर तक पहुंचने का काम संगठित होकर संगठन पदाधिकारी और सरकार के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि जून महीने में कांग्रेस सरकार और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान हिमाचल सरकार के सीमित संसाधनों के बीच भी विकास कार्यों में कोई कमी आने नहीं दी। हिमाचल की जनता को कांग्रेस सरकार पर विश्वास है। भाजपा जो षड्यंत्र रचा रही है, उसका जवाब कांग्रेस चुनावों में देगी। जनता से किये वादे पूरे होंगे। उन्होने कहा की कांग्रेस कमेटी पूरी तरह एकजुट है। कांग्रेस पार्टी के पास 34 विधायक है। पूर्ण बहुमत के लिए कांग्रेस पार्टी को बस एक विधायक की कमी है। कांग्रेस पार्टी विधानसभा उपचुनावों लिए पूरी तरह तैयार है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज