Search
Close this search box.

जलोड़ी जोत से वापिस आ रहे पर्यटकों की गाड़ी हुयी दुर्घटना का शिकार ,1 की मौत ,5 घायल

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू में पुलिस थाना बन्जार में दुरभाष के माध्यम से पुलिस कन्ट्रोल रुम से मुकाम जलोड़ा में सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई जिस पर थाना बन्जार की पुलिस टीम तुरन्त मौका पर पहुँची। तस्दीक करने पर यह पाया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी न0 DL14CF-2048  (SWIFT CAR) जिसमें कुल 6 व्यक्ति बैठे थे जो कि जलोड़ी जोत से वापिस बन्जार की तरफ आ रहे थे तो मुकाम जलोड़ा में उपरोक्त कार दुर्घटनागस्त  होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई है। इस हादसा में 05 व्यक्ति घायल हुये तथा 01 महिला (गजला नजरीन  W/O मोहम्मद आफिज निवासी दिल्ली, करीब 60साल) की मृत्यु हो गई है।

घायल व्यक्तियों का विवरण निम्न है:-
 चालक गौरव पुत्र श्री केवल सहानी R/O इन्द्रापूरम गाजीयावाद (29 साल)
 मोनिका हाफिज पुत्री मोहम्मद हाफिज सिदगी R/O पोरिसा आफिस उतम नगर नियर नवादा सुखी राम पार्क नई दिल्ली (26 साल)
 ऐनफ पुत्री मोहम्मद हाफिज सिदगी R/O पोरिसा आफिस उतम नगर नियर नवादा सुखी राम पार्क नई दिल्ली (30 साल)
पोरिया पुत्री मोहम्मद हाफिज सिदगी R/O पोरिसा आफिस उतम नगर नियर नवादा सुखी राम पार्क नई दिल्ली (27 साल)
 फैसल पुत्री मोहम्मद हाफिज सिदगी R/O पोरिसा आफिस उतम नगर नियर नवादा सुखी राम पार्क नई दिल्ली । 
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी दी कि सभी घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु CHC BANJAR लाया गया है। अभियोग के अन्वेषण में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज