हिमाचल न्यूज ,( कुल्लू अपडेट )लाहौल स्पीति से बागी विधायक रवि ठाकुर ने राजयसभा चुनावों में अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी जिसके बाद विधानसभा स्पीकर ने उन्हें विधायक के पद से निष्काषित कर दिया था। इसके बाद रवि ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी को अपना लिए और पार्टी ने उन्हें उपचुनावों में लाहौल स्पीति से टिकट दे दिया। जिसके बाद बीजेपी के विधायक नाराज़ हो गए थे। रामलाल मारकंडा ने भी कांग्रेस की तरह से उपचुनाव लड़ने की बात कही थी। जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता नाराज़ चल रहे थे। इसी के चलते लाहुल-स्पीति कांग्रेस के महासचिव सुरेश कारदो कुल्लू में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने कहा की आये दिन किसी और पार्टी ने बाहर से कार्यकर्त्ता अपनी पार्टी में लाये। उन्होने हाईकमान से अपील की कि ऐसा वह कांग्रेस पार्टी में न करें क्यूंकि ऐसा लाहौल स्पीति की जनता बर्दाश नहीं कर पाएगी। उन्होने कहा की हमनें कांग्रेस पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा है। उन्होने कहा की रवि ठाकुर ने बीजेपी ज्वाइन करके लाहौल स्पीति के लोगों की छवि पर दाग लगा दिया हैं। राम लाल मारकंडा को टिकट देने की बात पर उन्होने कहा की हम यह बर्दाश नहीं करेंगे और यदि ऐसा होता है हम जितने भी लाहौल स्पीति कांग्रेस के पदाधिकारी है हम सब सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।




