Search
Close this search box.

सैंज घाटी के तलाड़ा पंचायत के पनवी गांव में पुलिस ने नष्ट की अफीम की खेती ,तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

कुल्लू अपडेट , पुलिस प्रशासन नशा माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में कड़ी मेहनत कर रहा है। सम्पूर्ण हिमाचल को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कार्य कर रहा है। इसी के चलते पुलिस ने सैंज घाटी की तलाड़ा पंचायत में अफीम की अवैध फसल पकड़ी है। एक बीघा से अधिक भूमि पर खेती की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सैंज पुलिस का दल बीते रविवार को तलाड़ा पंचायत के पनवी क्षेत्र में गश्त पर था तो इस दौरान पुलिस ने खेतों में अफीम की फसल देखी। तीन छोटे-छोटे खेतों में अफीम के 1,535 पौधे पाए गए। छानबीन पर पाया कि खेत का मालिक खेमराज निवासी पनवी, डाकघर ब्रैहिण, तहसील सैंज, जिला कुल्लू है। दूसरे मामले में लालचंद निवासी पनवी, डाकघर ब्रैहिण, तहसील सैंज, जिला कुल्लू की भूमि से 1200 पौधे अफीम के बरामद किए। पौधों के सैंपल लेने के बाद नष्ट किया गया। तीसरे मामले में रामदास निवासी पनवी, डाकघर ब्रैहिण की भूमि से भी अफीम की फसल पकड़ी। यहां पर पुलिस ने अफीम के 493 पौधे बरामद किए।
अफीम की खेती के मामले में एक ही गांव के तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए कार्य कर रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज