कुल्लू अपडेट ,सोभी देवी धर्मपत्नी छप्पू राम गांव रायला के रहने वाले हैं इनके पति की मृत्यु 25 साल पूर्व हो चुकी है। सोभी देवी के तीन बेटी और एक बेटा है। तीनों बेटियों और बेटे शादी हो चुकी है। परंतु उनकी बहू उनके साथ नहीं रहती है, क्योंकि सोभी देवी का बेटा अक्सर बीमार रहता है। सोभी देवी को 4 महीने के बाद पेंशन मिलती है, और बाकी खेती-बाड़ी करके घर का गुजारा कर रही है। बेटा बीमार होने के कारण काम पर नहीं जाता है। जमा पूंजी सब इलाज में ख़र्च कर दी गई है उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। अपने इलाज के लिए पड़ोसियों से पैसे लेकर कुल्लू पहुँचे पिछले दो दिनों से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज के लिए पहुँची अकेली सोभी देवी को संस्था के सेवादारों द्वारा हर प्रकार की मदद की गई टेस्ट करवा के डॉक्टरों को चैक – अप करवा कर दवाइयां देकर घर भेज दिया गया आगे भी ज़रूरत पढ़ने पर संस्था द्वारा मदद की जाएगी
Author: Kullu Update
Post Views: 21



