Search
Close this search box.

भारी बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रे से बर्फ हटाकर बसों के लिए किया बहाल

कुल्लू अपडेट , हाईवे-305 पर एचआरटीसी ने बस सेवा शुरू कर दी है। बर्फबारी के कारण जलाेड़ी दर्रा बंद होने से बस सेवा प्रभावित हुई। रविवार को बर्फ हटाकर निगम की फंसी बसों को निकाला गया। सोमवार से सभी रूट सुचारु हो गए हैं। दो दिन तक बंद रही बस सेवा से लोगों को परेशान होना पड़ा। दोनों तरफ की सवारियों को पैदल या फिर टैक्सी में महंगा सफर करना पड़ा है।निगम की बसों के चलने बाह्य सराज की 69 पंचायताें की जनता को बड़ी राहत मिली है। जगदीश ठाकुर, सुरेश कुमार तथा निहाल चंद ने कहा कि हाईवे से बर्फ हटाकर बसों के लिए बहाल करने से राहत मिली है। निगम ने कुल्लू-बागासराहन, कुल्लू-थनोग, कुल्लू-आनी वाया शुश, रामपुर-कुल्लू और कुल्लू-आनी बस का संचालन शुरू कर दिया है। एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि जलोड़ी दर्रा से बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। उधर, लाहौल में भी हुई बर्फबारी आम लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। लोगों का आवागमन ठहर सा गया था। केलांग-उदयपुर सड़क पर केलांग डिपो ने बस सेवा शुरू कर दी है। हालांकि केलांग से मनाली-कुल्लू तथा केलांग से दारचा के लिए बस सेवा में अभी कुछ दिन का इंतजार करना होगा। केलांग से उदयपुर के बीच बस सेवा शुरू होने से लोगों को सुविधा मिली है। निगम अटल टनल होकर हाईवे-तीन को बसों के लिए बहाल होने का इंतजार कर रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज