टेक अपडेट ,यदि आप भी YouTube Music यूजर हैं और वेब वर्जन पर भी इसे इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। YouTube Music के वेब यूजर्स भी अब ऑफलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। पहले यह फीचर केवल मोबाइल डिवाइस के लिए ही उपलब्ध था। 9to5Google की रिपोर्ट में कहा गया है कि Google, YouTube Music के वेब वर्जन पर ऑफलाइन डाउनलोड की टेस्टिंग कर रहा है। कुछ दिन पहले ही कुछ यूजर्स को लाइब्रेरी टैब में ऑफलाइन लिस्निंग का मैसेज मिला था। फिलहाल यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ यूजर्स को YouTube Music के वेब एप पर “New! Download music to listen offline का मैसेज भी मिला है। आप भी इस नए फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं…
आप अधिकतम 10 म्यूजिक को ऑफलाइन डाउनलोड करके रख सकते हैं। इसके अलावा यदि आपका सिस्टम 30 दिनों तक इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होता है तो डाउनलोड कंटेंट एक्सपायर हो जाएंगे।




